आयुर्वेद में कोरोना वायरस से बचाव का प्रभावी उपाय है : डॉ. सानंदा
मुजफ्फरपुर|श्रीकाया वेलनेस के डॉ. सानंदा सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस को आयुर्वेद में जनपदध्वंस व्याधि के अंतर्गत माना गया है। यह दूषित वायु, जल, काल और देश से फैलता है। आयुर्वेद में इससे बचने के कई उपाय हैं। शरीर की व्याधि से लड़ने की क्षमता यानी इम्युनिटी को बढ़ाते हैं तो इससे बच सकते हैं। रोज नाक में दो बूंद अणु या तिल का तेल डालें (गर्भवती महिलाएं या मासिक धर्म के समय ना करें), सुबह च्यवनप्राश का सेवन करें अाैर सावधानियां बरत कर कोरोना वायरस से बच सकते हैं। डॉ. सानंदा ने कहा कि अनार के छिलके के छोटे टुकड़ों में काट कर एक ग्लास पानी को आधा होने तक उबालें। ठंडा होने पर इसे शहद मिला कर सुबह-शाम पीये। आधा चम्मच सोंठ (सूखी अदरक), 6-8 तुलसी के पत्ते, दो लाैंग अाैर 2-3 काली मिर्च को एक ग्लास पानी में करीब 5 मिनट तक उबाल कर छानने के बाद पीये। इससे भी काेराेना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।