पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बागमती की विस्तारीकरण परियोजना में बाधा, लोगों ने मुआवजे को रोका काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | काम शुरू हाेने के बाद बागमती परियोजना का विस्तारीकरण फिर से अधर में लटक गया है। बागमती परियोजना रून्नीसैदपुर के कार्यपालक अभियंता एसके पाण्डेय ने एसडीआे पूर्वी कुंदन कुमार से बांध निर्माण में लगे अभियंताओं काे सुरक्षा उपलब्ध कराने काे कहा है। उन्होंने एसडीआे काे दाे वर्षों में परियोजना पूर्ण हाेने की जानकारी दी है। कहा है कि इसकाे देखते हुए एजेंसी ने गायघाट प्रखंड के सुवास स्थित कार्यस्थल से मिट्टी कार्य करने के लिए अपना ट्रैक्टर व जेसीबी भेजा था। लेकिन, ग्रामीणों ने मुआवजे का भुगतान हाेने तक काम पर राेक लगा दिया। इससे पूर्व बागमती के बाएं तटबंध के ईंट साेलिंग कार्य काे राेके जाने के बाद बागमती प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने एसएसपी काे मामले की सूचना दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने ईंट साेलिंग कार्य पूरा हाेने दिया। इसी बीच विभाग ने परियोजना काे पूरा करने के लिए जिले में दाेनाें बांधाें का निर्माण पूरा कराने का आदेश दिया। विभागीय आदेश के अनुसार एजेंसी ने जिले में तटबंध के अंतिम छाेर स्थित सुवास से कटरा प्रखंड की अाेर काम शुरू करने का निर्णय लिया।
खबरें और भी हैं...