पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बायोमेट्रिक से हाजिरी पर लगाई गई रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों, कार्यालयों में बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई है। इसमें प्रशिक्षण व कोचिंग संस्थानाें को भी शामिल किया गया है। सभी निजी व सरकारी स्कूलाें, काॅलेजाें, प्रशिक्षण व कोचिंग संस्थान को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच संस्थान की खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियाें पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य सरकार से मिले निर्देश के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश जारी कर दिया है। जिला स्थापना दिवस से लेकर बिहार दिवस के कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को घर भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए छात्राओं के अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। संस्थान में कार्यरत शिक्षक, कर्मी छात्रावास में ही उपस्थित रहेंगे। सभी बीईओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी, निजी विद्यालय, इंटर, डिग्री महाविद्यालय कोचिंग संस्थान में आदेश का पालन कराएं।

खबरें और भी हैं...