पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोबरसही-सकरी मार्ग से भारी वाहनाें के परिचालन पर लगाई जाए पाबंदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेतल पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार गुप्ता ने शुक्रवार काे प्रमंडलीय अायुक्त काे ज्ञापन साैंप कर गोबरसही-सकरी मार्ग से भारी वाहनाें के परिचालन पर राेक लगाने की मांग की है। बताया कि इस पथ पर भारी वाहनों के परिचालन से दुर्घटनाएं बढ़ रही है। गोबरसही से सकरी के बीच 8 किलोमीटर में घनी आबादी रहती है। सड़क से होकर 6 पंचायतों के करीब 50 हजार लोग प्रतिदिन शहर आवागमन करते हैं। मार्ग में दर्जनों सरकारी व निजी विद्यालय भी है। बस-ट्रकों के परिचालन से प्रदूषण व जाम की समस्या भी बढ़ी है। मौके पर नीरज पासवान, राजकुमार पासवान, राजेश नारायण तिवारी, उमेश गौतम, बिरजू सहनी अमीन, डॉ. कैलाश कुमार आिद थे।

खबरें और भी हैं...