बैंक कर्मचारियाें का अांदाेलन हुआ तेज, प्रदर्शन कर दिखाई एकजुटता
मुजफ्फरपुर | बैंक यूनियन 27 मार्च काे हाेने वाली देशव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए अभी से जुट गया है। गुरुवार काे एअाईबीईए एवं एअाईबीअाेए के बैनर तले बैंक कर्मचारियाें ने सरैयागंज स्थित बैंक अाॅफ इंडिया की पंकज मार्केट शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया अाैर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। इस दाैरान यूनियन नेता चंदन कुमार ने कहा कि सरकार जिस दिशा में काम कर रही है। उसके तहत 10 बैंकाें का विलय कर 4 बैंक केनरा, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक एवं पीएनबी ही रह जाएगा। सरकार बैंकाें का पूरी तरह से निजीकरण करना चाह रही है।