बीअारए बिहार विवि के नए वीसी डाॅ. एचपी पांडेय अाज ग्रहण करेंगे पदभार
बीअारए बिहार विश्वविद्यालय के नए कुलपति डाॅ. हनुमान प्रसाद पांडेय बुधवार की देर शाम विवि पहुंचे। वे गुरुवार काे पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। गुरुवार की सुबह सबसे पहले वे राजभवन जाएंगे। वहां ज्वाइनिंग के बाद यहां लाैटेंगे। एेसे में दाेपहर बाद ही पदभार ग्रहण हाे पाएगा। हाेली के एक दिन पहले राजभवन ने उन्हें स्थायी कुलपति के रूप में नियुक्ति का अादेश जारी किया था।
डाॅ. पांडेय ने कहा कि पहले राजभवन जाएंगे। वहां कुलाधिपति से मुलाकात के बाद ही पदभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद विवि के पदाधिकारियाें के साथ अनाैपचारिक बैठक हाेगी। पूर्व कुलपति डाॅ. अमरेन्द्र नारायण यादव के हटने के बाद राजभवन ने पहले पूर्णिया विवि के कुलपति डाॅ. राजेश सिंह काे अाैर फिर प्रतिकुलपति डाॅ. अारके मंडल काे प्रभारी कुलपति बनाया था।
दरअसल, काफी दिनाें से विवि में स्थायी कुलपति की मांग हाे रही थी। अस्थायी कुलपति हाेने के कारण ही राजभवन ने कुलपति के तमाम नीतिगत निर्णय लेने पर राेक लगा दी थी। लेकिन, बजट समेत कई महत्वपूर्ण मामले पर फैसले जरूरी हाेने के कारण सीनेट अादि की अनुमति दी गई। हालांकि, इस दाैरान शिक्षकाें के स्थानांतरण, काॅलेजाें में कर्मचारियाें की नियुक्ति समेत कई एेसे फैसले भी लिए गए, जिसे लेकर नए कुलपति की नियुक्ति के साथ ही सवाल उठने लगे हैं। इसी वजह से कुलपति अाैर कुलसचिव के बीच विवाद भी सामने अाया। वैसे ताे कुलसचिव खुलकर इस मुद्दे पर नहीं बाेल रहे हैं, लेकिन बताया जाता है कि उन्हाेंने इस कारण से ही पिछले दिनाें अपना इस्तीफा दे दिया था। उधर, नए कुलपति के अाने की जानकारी मिलने पर कई शिक्षक एवं पदाधिकारी हाेली का अवकाश हाेने के बाद विवि कैंपस में चक्कर काटते देखे गए।
नए वीसी काे बुके देकर स्वागत करते प्रभारी वीसी डॉ. अारके मंडल।