ग्वालियर मेल से गिर कर बेगूसराय के युवक की माैत, पत्नी बदहवास
नवलपुर मिश्रौलिया गुमटी नं 82 के निकट रविवार की दाेपहर डाउन ग्वालियर मेल एक्सप्रेस से गिरने पर सिर में गंभीर चोट लगने से युवक ने दम तोड़ दिया। उसका पहचान बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना के समस्तीपुर गांव निवासी सुरेन्द्र रजक के 38 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई। उसके जेब से मुजफ्फरपुर से किउल जं का टिकट निकला है, जहां पति गिरा उससे करीबन एक किलोमीटर पूर्व रुपए पट्टी गांव में उसकी प|ी निर्मला देवी बदहवास पड़ी थी। स्थानीय पूर्व उप सरपंच श्याम किशोर शर्मा उर्फ बिट्टू ने बताया कि उसकी प|ी रुपनपट्टी गांव राम टोला में भटकते हुए पहुंची। निर्मला देवी ने बताया कि पति के साथ मोतिहारी से इलाज कराकर ट्रेल से लौट रही थी। कुछ ही दिन पहले मेरे ब्रेन का ऑपरेशन हुआ है। अंत में जीआरपी वाले अपने साथ यह कहकर ले गए कि आपके पति काे गंभीर चोट है, बचने की उम्मीद कम है। मोमे लेकर जीआरपी शव को गरबीरथ से मुजफ्फरपुर ले गई।
गायघाट में बाइक की ठाेकर से युवक की माैत
सकरा में शव के पास जुटे स्थानीय लोग।
बिलौकी मंें अाए घाेड़े की करंट से माैत, हंगामा
मीनापुर | बिलौकी की रस्म अदा करने के दौरान रविवार को बहबल बाजार आए घोड़े की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई । बहवल बाजार गांव के खूबलाल प्रसाद के पुत्र दिलीप कुमार की शादी रविवार को थी। उसकी बिलौकी गांव में मांगी जा रही थी । बिलौकी में मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के रामप्रवेश राय घोड़ा लेकर आए थे। इसी दौरान जमीन के नीचे से दौड़ाए गए बिजली के तार के चपेट में घोड़ा आ गया। करंट लगने से घोड़ा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घोड़े की मौत पर स्थानीय लोगो ने हंगामा किया । लोगों का कहना था कि पुलिस इसका पोस्टमार्टम करा कर मुआवजा दिलवाए ।
गायघाट | बेनीबाद पुल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हाे गई, जबकि एक गंभीर रूप जख्मी हाे गया। जख्मी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। ओपी अध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। उसकी पहचान नहीं हाे पाई है।