पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल के पीछे दो युवकाें की पेड़ से बांधकर पिटाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुढ़नी थाना क्षेत्र के कमतौल स्कूल के पीछे में दो युवकाें को पेड़ में बांध कर मारपीट की गई। अाराेप है कि अाराेपित ने उनके मुंह पर पेशाब भी किया। आसपास के लाेगों के जुटने के बाद आरोपी फरार हो गए। दोनों युवक को कुढ़नी पीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने मेडिकल ओपी पुलिस को बयान दर्ज कराया है। उसने कमतौल गांव के नौ लोगों को आरोपित किया है। युवक ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह बाइक से दूध लेने बलिया चौक जा रहा था। गैस एजेंसी के पास बोलेरो से कुछ लोग आ गए अाैर घेर कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए स्कूल के पीछे ले गए अाैर बांध कर मारपीट की। ओपी प्रभारी सुमनजी झा ने बताया, बयान की काॅपी संबंधित थाने के चौकीदार को दे दी गई है। वहीं से अागे कार्रवाई होगी।

कुढ़नी पीएचसी में भर्ती दोनों घायल।
खबरें और भी हैं...