पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कायस्थ समाज की अनदेखी कर रही भाजपा : वीरेंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर| राष्ट्रीय कायस्थ वृंद की बैठक शेरपुर में हुई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव राजू ने कहा कि बिहार में भाजपा लगातार कायस्थ समाज की उपेक्षा कर रही है। वरिष्ठ नेता अारके सिन्हा को भाजपा से राज्यसभा का टिकट नहीं मिलना काफी दुखद है। एनडीए ने 2005 से लगातार कायस्थ समाज की अनदेखी की है। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा द्वारा बार-बार कायस्थाें की उपेक्षा के खिलाफ जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। माैके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार, राजेश अानंद, दीपक कुमार, अशाेक श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, राकेश कुमार सिन्हा, हरेकृष्ण प्रसाद अादि थे।
खबरें और भी हैं...