पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

13 को बूथ कमेटियों की शक्ति परखेंगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। 13 मार्च काे जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आम्रपाली ऑडिटोरियम में हाेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बूथ अध्यक्ष से सीधा संवाद कर कमेटियों की शक्ति काे परखेंगे। उन्हें अपने-अपने बूथ के वाेटरों काे गाेलबंद करने के लिए टास्क भी दिए जाएंगे। इसकी तैयारी काे लेकर रविवार काे जिला भाजपा कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि 13 काे हाेने वाली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश के कई वरीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मंडल अध्यक्ष, कार्यसमिति के सदस्य अादि शामिल हाेंगे। बैठक काे लेकर मंच अाैर पंजीयन की व्यवस्था युवा मोर्चा काे एवं स्वागत-सजावट का जिम्मा महिला मोर्चा काे, भाेजन व्यवस्था किसान अाैर अनुसूचित जाति मोर्चा काे दिया गया। इस माैके पर महामंत्री मनाेज कुमार, सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, मनीष कुमार, हरिमोहन चाैधरी, निर्मला साहू, ब्रजकिशोर पासवान, संतोष साहेब, सुरेश चाैधरी थे।

खबरें और भी हैं...