पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दाे बच्चों के जन्म में अंतराल से मां-बच्चे दोनों रहेंगे स्वस्थ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो बच्चों के जन्म में 3 साल का अंतराल जरूरी है। परिवार नियोजन सिर्फ जनसंख्या स्थिरीकरण की बात नहीं है। यह एक स्वस्थ व खुशहाल परिवार निर्मित करने की पहल भी है। खासकर बच्चों की उचित देखभाल नहीं होने पर उनके कुपोषित अथवा बार-बार ग्रस्त होने की संभावना रहती है।

इसलिए भी यह जरूरी है। ये बातें स्टेट रिसोर्स यूनिट (एसआरयू) की परिवार नियोजन की टीम लीडर पद्मा बुगिनेनी ने कही। उन्होंने बताया कि जागरूकता के लिए विभाग की अाेर से गाइडलाइन जारी की गई है। परिवार नियोजन कार्यक्रम परिवार कल्याण की बात को उजागर करता है जिसमें मां एवं बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराना मुख्य रूप से शामिल है।

खबरें और भी हैं...