21 मार्च से होने वाली बीपीएससी की सहायक इंजीनियर की परीक्षा स्थगित
जिले की छह प्राइवेट स्कूलों के स्पॉट वेरीफिकेशन की रिपोर्ट दोबारा मांगी
मुजफ्फरपुर | जिले के 6 निजी स्कूलों में किए गए स्पॉट वेरीफिकेशन की रिपोर्ट मानकों के अनुसार नहीं होने पर 24 घंटे के अंदर
विस्तृत जानकारी मांगी गई है। इसको लेकर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ अमरेंद्र कुमार पांडेय ने निरीक्षिका को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों का स्पॉट वेरीफिकेशन किए जाने का निर्देश दिया गया था। इसमें पूरी डिटेल जानकारी के साथ रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है।
पटना|सहायक अभियंता की होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार को बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने सूचना जारी की। 21 और 22 मार्च को तीन पाली में सहायक अभियंता (सिविल) की परीक्षा निर्धारित थी। विद्युत, सिविल और यांत्रिक के लिए सहायक अभियंता की परीक्षा 28 और 29 मार्च को होनी थी। पुन: परीक्षा आयोजन को लेकर नई तिथि बीपीएससी जारी करेगा। कोरोना वायरस को लेकर शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण परीक्षा स्थगित की गई है।