राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान
मुजफ्फरपुर| फेयर प्राइस डीलर्स एसेसिएशन की बैठक में जिला उपाध्यक्ष भीमलाल सहनी ने सदस्यों काे 15 मार्च काे वैशाली गढ़ पर राज्य स्तरीय सम्मेलन हाेने की जानकारी दी। उन्होंने सभी सदस्यों से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की अपील की। गुरुवार काे सिकंदरपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला महासचिव देवन रजक के अलावा धर्मेंद्र पासवान, मनाेज बैठा, विनाेद चाैधरी आदि थे।