ब्रह्मपुरा अस्पताल से चाेरी बाइक उसी कैंपस में मिली
ब्रह्मपुरा स्थित निजी अस्पताल के बाहर से 7 दिन पूर्व चाेरी बाइक शनिवार काे अस्पताल कैंपस के पार्किंग से पुलिस ने बरामद की। चाेराें ने बाइक का लाॅक ताेड़कर उसे कैंपस के पार्किंग में खड़ी कर दिया था। मामले में बैरिया के रंजीत झा ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एक सप्ताह पूर्व इलाज कराने के लिए वह रुन्नीसैदपुर निवासी परिचित देवकीनंदन प्रसाद की बाइक लेकर अस्पताल पहुंचे थे। बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब वह अाए ताे बाइक चाेरी हाे गई। इस पर उन्हाेंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को उनका बेटा अस्पताल में नंबर लगाने के लिए पहुंचा था। इसी दाैरान उसे बाइक दिखी। इस पर पुत्र ने उन्हें सूचना दी। उन्हाेंने पुलिस काे सूचना दी। माैके पर पहुंचकर पुलिस बाइक जब्त कर थाने ले आई। चोराें ने बाइक का लॉक तोड़ दिया था। थानेदार विश्वनाथ राम ने बताया, बाइक को बरामद कर लिया गया है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे काे खंगाला जा रहा है।