पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्टून कैरेक्टर पिचकारियों व मुखौटों पर मोहित हैं बच्चे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के एक दिन पहले बाजार हाेली के रंग में रंग गया है। हर तरफ राैनक है। रविवार काे छुट्टी हाेने से बाजार में भीड़ नजर अाई। लाेग बच्चाें के साथ देर रात तक खरीदारी करते नजर अाए। प्रमुख बाजारों से लेकर चाैक-चाैराहे की दुकानाें में रौनक रही ही। शहर के विभिन्न माॅल में भी भारी उमड़ी। बच्चाें के साथ लाेगाें ने छुट्टी का लुत्फ उठाया। साथ ही जरूरत के समान की खरीदारी भी की। बच्चाें में डिजाइनर व बड़ी पिचकारियों का अधिक क्रेज देखा गया। इस बीच डाॅक्टराें ने शहरवासियों को त्वचा का ख्याल रखते हुए सावधानी के साथ होली खेलने की सलाह दी है। इनकी मानें ताे हर्बल और आर्गेनिक रंगों के इस्तेमाल से त्वचा को सुरक्षित रखा जा सकता है।

मिसाइल मैन अाैर टैंक वाली डिजाइनर पिचकारी बच्चाें काे लुभा रही, 10 से 75 रुपए के मास्क भी खूब बिके : होली के एक दिन पहले रविवार को मार्केट में खरीदारों के लिए भीड़ रही। लाेगाें ने हर तरह के सामान की खूब खरीदारी की। हालांकि, चाैक-चाैराहे अाैर सड़क किनारे दुकानाें पर डिजाइनर पिचकारियां बच्चाें काे काफी लुभा रही हैं। माेतीझील, सरैयागंज, छाता बाजार स्थित मुख्य बाजार के साथ ही अघाेरिया बाजार, छाता चाैक, भगवानपुर अादि जगहाें पर पिचकारी, रंग-गुलाल, गुब्बारे की दुकानाें पर बच्चाें ने खरीदारी की। अघाेरिया बाजार स्थित सड़क किनारे दुकान लगाए दुकानदार संजू ने कहा, मिसाइल मैन, स्टेनगन, टैंक वाली, डोरेमन, बेनटेन, माेटू-पतलू कार्टून कैरेक्टर की पिचकारियां ज्यादा पंसद की जा रही हैं, ताकि होली के दिन खूब मस्ती कर सकें। इसके साथ ही प्रेशर पिचकारी, पाइप पिचकारी सहित कई अन्य वैराइटी भी उपलब्ध हैं। सामान्य पाइप पिचकारी 50 से 75 रुपए ताे डिजाइनर पिचकारी 250 से 1000 रुपए तक की है।

फलों के दाम में खास उछाल नहीं

फल कीमत

सेब 80 - 130 रुपए

नारंगी 35 से 40 रुपए

केला 30 से 40 रुपए

अंगूर (हरा) 80-100 रुपए

अंगूर (कला) 100-120 रुपए

अनार 100 रुपए किलाे

ड्राई फ्रूट्स की कीमत

काजू 700-800 रुपए

किशमिश 280 से 320 रुपए

छुअारा 200-220 रुपए

बादाम 700-750 रुपए

कार्टून कैरेक्टर पिचकारियों व मुखौटों से सजे बाजार।

बाजारों में
उमड़े खरीदार
खबरें और भी हैं...