पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संक्रमण रोकथाम के लिए रेलवे सतर्क, जंक्शन के पास 300 बेड के आइसोलेशन वार्ड का दावा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस की रोकथाम के लिए रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार काे यात्रियों अाैर रेल कर्मचारियों काे इस महामारी से बचाने के लिए जंक्शन के पास दाे स्थानों पर 300 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने का दावा किया गया। चक्कर चाैक स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के हॉस्टल में 160 बेड अाैर जंक्शन के दक्षिणी हिस्से में स्थित मनोरंजन भवन में 140 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयार करने की बात कही गई। दाेनाें जगहाें का रेल अस्पताल के चिकित्सक ने जायजा लिया। दाे चिकित्सकों की यहां प्रतिनियुक्ति की बात कही गई। यह दावा भी किया गया कि यहां संदिग्ध मरीज के इलाज के साथ सैंपल लेने अादि की व्यवस्था की गई है। हालांकि, दाेनाें ही जगहाें पर वार्ड के नाम पर सामान्य बिस्तर वाला फाेल्डिंग बेड दिखा। इस पर न तकिया था अाैर न ही अापात स्थिति में सेलाइन अादि के लिए काेई इंतजाम। अव्वल यह कि किसी स्वास्थ्यकर्मी की भी तैनाती नहीं थी। साेनपुर मंडल के एडीआरएम ने बताया कि काेराेना वायरस की रोकथाम के लिए मंडल ने पूरी तैयारी कर ली है। यात्रियों में इस वायरस के प्रति जागरूकता काे लेकर जंक्शन समेत मंडल के सभी स्टेशनों पर बचाव से संबंधित पाेस्टर चस्पाए गए। टीवी व अन्य प्रचार माध्यम से यात्रियों काे जागरूक किया जा रहा है। चलती ट्रेनों में सफाई अभियान चलाने के लिए पूमरे के जीएम एलसी त्रिवेदी ने भी शुक्रवार काे गाइडलाइन जारी किया। सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों के बाेगियाें के बाहर अाैर अंदर कई स्तरों पर संक्रमण में मुक्त सफाई का निर्देश दिया गया है। डेमू अाैर मेमू रैक जिस स्टेशन से खुलती है, वहां रात में इसकी पूरी तरह सफाई कराई जाएगी। स्टेशनों पर यात्री बेंच अाैर कुर्सियों की भी उचित सफाई का निर्देश दिया गया है। एसी बाेगी में विशेष तरीके से सफाई अाैर प्रत्येक दिन फॉगिंग कराई जाएगी।

दैनिक भास्कर के फाेटाे जर्नलिस्ट जब शुक्रवार की रात सवा दस बजे के करीब क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान स्थित अाइसाेलेशन वार्ड पहुंचा, ताे वहां ताला लटक रहा था। बाद में चिकित्सक से बात करने के बाद ताला खुलवाया गया। अाइसाेलेशन वार्ड बनाने के नाम पर यही इंतजाम दिखा। फाेटाे | दयानंद पाठक
खबरें और भी हैं...