बच्चों के विवाद को लेकर दरवाजे पर चढ़ कर मारपीट
मोतीपुर | जगदशपुर कुशाही गांव में बच्चों के विवाद को लेकर गुट विशेष लोगों ने दरवाजे पर चढ़ कर लखिन्द्र महतो के पुत्र सत्यम कुमार से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई सत्यम की मां रंजू देवी व पड़ोसी सहिंद्र महतो की प|ी रीता देवी काे आरोपियों ने मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी घायलों की चिकित्सा पीएचसी में कराई गई। इस बाबत पीड़िता रंजू देवी ने थाने में शिकायत की है।