शेयर निवेशकाें की चिंता बढ़ी; छाेटे निवेशकाें के कराेड़ाें डूबे, कैपिटल में 25 से 30% की हानि
काेराेना वायरस के फैलने का गहरा असर शेयर बाजार पर भी पड़ा है। वैश्विक मंदी के दाैर में जिले के हजाराें निवेशकाें काे भी भारी हानि उठानी पड़ रही है। शेयर जानकाराें की मानें ताे अधिकतर निवेशकाें के कैपिटल में 25 से 30 प्रतिशत का घाटा हुअा है। यानी किसी ने 1 लाख निवेश कर रखा है ताे उसे एक सप्ताह के अंदर 30 हजार रुपये का घाटा हुअा है। जिले में 10 हजार से अधिक निवेशक हैं, जिनका कराेड़ाें रुपये इस मंदी में डूब गया है। बताया जाता है कि इस फेज से निकलने में समय लगेगा अाैर मार्च तक में इसमें अाैर गिरावट अा सकती है। वैसे जानकाराें की मानें ताे इससे ज्यादा पैनिक हाेने की जरूरत नहीं है। अच्छी कंपनियाें में निवेश कर निवेशक अागे संभल सकते हैं। क्रूड अायल की कीमत में गिरावट का सकारात्मक असर यहां दिख सकता था। लेकिन, जिस तरह से पूरे विश्व में मंदी अायी है, उसके कारण इसका असर भी नहीं दिख रहा है। पढ़िए क्या कहते हैं निवेशक एवं सीए।
काेराेना काे महामारी घाेषित करने के कारण इंटरनेशनल बाजार में भी एेसा ही हाल है। हर तरफ चीन के कारण बाजार नीचे है। विश्व बाजार में हाहाकार मचा हुअा है। वीजा रद करने की घाेषणा के बाद देश में इसका ज्यादा असर दिख रहा है।
अाशीष मशखरा, शेयर एक्सपर्ट
बाजार का गिरना स्वाभाविक था। देश का बाजार चीन के सामान पर अाधारित है। वहां कच्चे सामान का निर्माण बहुत कम हाे गया है, जिसका उपयाेग भारत में सामान बनाने में हाेता है। इससे देश के बाजार पर बहुत ज्यादा फर्क पड़ा है।
सुमित गिंदाेरिया, शेयर जानकार
जिस तरह से निजी व सहकारी बैंक फेल हाे रहे हैं, उससे भी अर्थव्यवस्था काे लेकर दहशत है। निवेशकाें काे ज्यादा पैनिक हाेने की जरूरत नहीं है। हर 8-10 वर्षाें में एेसा होता है। अच्छी कंपनियाें में निवेश कर संभल सकते हैं। अादित्य तुलस्यान, निवेशक एवं सीए
दलाल स्ट्रीट में मार्केट गैस हाेने से छाेटे-छाेटे निवेशकाें ने अपनी जमा पूंजी खाेई है। इसके मद्देनजर सरकार काे कुछ कड़े कदम उठाने हाेंगे। जिससे भविष्य में इस तरह लाेगाें का पैसा बर्बाद न हाे।
कंचन बंसल, सीए
जिस हिसाब से मार्केट गिरा है। वह चिंतनीय है। लेकिन, यह एक माैका भी दे रहा है कि वे कम दामाें पर अच्छी कंपनियाें में निवेश कर अच्छा पाेर्टफाेलियाे बिल्ट कर सकें। घबराने के बदले इसका सामना करें है। शिल्पी केजरीवाल, निवेशक
वैश्विक अर्थव्यवस्था में 90 से ज्यादा देशाें में फैले काेराेना वायरस ने काेहराम मचा दिया है। विश्व के सभी देश अर्थव्यवस्था काे लेकर चिंता में हैं। सारे स्टाॅक एक्सचेंज में एकतरफा बिकवाली हावी है। स्थिति में सुधार में समय लगेगा। -जीपी तुलस्यान, शेयर एक्सपर्ट