पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सदर अस्पताल में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में शनिवार काे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल का घेराव किया। अस्पताल में लचर स्वास्थ सेवाओं के खिलाफ सभी परिसर में ही धरना पर बैठ गए व प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदर अस्पताल में साफ-सफाई की कमी है। साथ ही विशेषज्ञ डाॅक्टर, नर्स व पारा मेडिकल स्टाफ की भी कमी है। मरीजों काे प्रमुख दवाएं बाहर से लेनी पड़ रही हैं। सिटी स्कैन , एमअारअाई, एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। शौचालय की स्थिति दयनीय है। बेड की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अाेपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टर के अलावा अांख, चर्म राेग विशेषज्ञ की कमी अाैर मरीज की देखभाल में भी कमी है। इसके अलावा महज दाे डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद पाए गए। जिला प्रवक्ता वेदप्रकाश ने कहा कि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो चक्का जाम होगा। समस्याओं को लेकर डीएम को प्रतिनिधिमंडल ने भी ज्ञापन सौंपा है। माैके पर मनाेज कुमार, नवलकिशोर शर्मा, महेंद्र श्रीवास्तव, केदार पटेल, काैशल किशोर चाैधरी, सुशील शाही, माे. सद्दाम हुसैन, शैलेंद्र शर्मा, संजय कुमार, नंदकिशोर कुमार, शबनम खातुन, सुनील शर्मा, सैयद याविर हुसैन, पं. मधुसूदन झा, शालिम इमाम, जावेद खां, शिवशंकर कुमार समेत अन्य लाेग मौजूद हुए।

स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पार्टी के नेतागण।
खबरें और भी हैं...