पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्मार्ट रोड हाे या पार्क, निगम के कार्यों में ठेकेदारों की रुचि नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्मार्ट सिटी से जुड़े प्राेजेक्ट हाें या नगर निगम का, काम टेंडर से अागे नहीं बढ़ रहा है। शहर में स्मार्ट रोड हाे या पार्क निर्माण का प्राेजेक्ट सभी का एक ही हाल है। इसके पीछे कारण यह है कि इस तरह की याेजना काे लेकर निकली निविदा में काेई भी एजेंसी या ठेकेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। हालात यह है कि तीन-तीन बार टेंडर निकलने के बाद भी काेई एजेंसी सामने नहीं अाई।

गुरुवार काे एलएस काॅलेज में पार्क निर्माण के लिए तीसरी बार नगर निगम प्रशासन की अाेर से टेंडर जारी किया गया है। पार्क निर्माण का एस्टिमेट 97 लाख से अधिक का है। बता दें कि पिछले डेढ़ वर्षाें से इस प्राेजेक्ट का शहरवासियाें काे इंतजार है। इसी तरह स्टेशन से लक्ष्मी चाैक, अखाड़ाघाट से स्टेशन राेड में स्मार्ट सड़क का निर्माण हाेना है। निगम की अाेर से तीसरी बार टेंडर जारी किया गया है। हाल में वार्डाें में मिनी पंप व पाइपलाइन काे लेकर निकले टेंडर का भी यही हाल था। जिसके बाद निगम प्रशासन काे संवेदकाें के साथ एक बैठक करनी पड़ी थी।

शहर की तीन सब्जी मंडी
की हाेगी बंदाेबस्ती


शहर में तीन जगहाें पर सब्जी मंडी से वसूली के लिए बंदाेबस्ती की जाएगी। जिसमें घिरनी पाेखर सब्जी मंडी, कटहीपुल सब्जी मंडी व सदपुरा सब्जी मंडी शामिल है। नगर निगम प्रशासन की अाेर से अल्पकालीन सार्वजनिक बंदाेबस्ती अामंत्रण सूचना जारी की गई है। बंदाेबस्ती वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए हाेगी।
खबरें और भी हैं...