पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाेटिस के बाद प्राॅपर्टी टैक्स वसूली में सुस्त पड़ा निगम, अनुदान पर पड़ेगा असर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | नाेटिस के बाद प्राॅपर्टी टैक्स की वसूली में नगर निगम प्रशासन सुस्त पड़ गया है। शहरी क्षेत्र में बड़े बकाएदाराें पर प्राॅपर्टी टैक्स के ढाई कराेड़ से अधिक बकाया हैं। धीरे-धीरे नाेटिस की समय सीमा पूरी हाे रही है। राजस्व काे लेकर नगर विकास एवं अावास विभाग की अाेर से सख्त निर्देश जारी किए जाने के बाद भी इसकी फाइलें फिर से ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में भी 11 दिन गुजर चुके हैं। यदि लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं हुई ताे अनुदान पर भी असर पड़ सकता है। नगर निगम की अाेर से 300 से अधिक बड़े बकाएदाराें की सूची बनाई गई है।
खबरें और भी हैं...