पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेमौसम बारिश से दरधा ब्रांड कहे जाने वाले तंबाकू उत्पादन पर संकट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सकरा | दरधा गांव का तंबाकू (खैनी) बिहार के अलावा यूपी, झारखंड में भारी मात्रा में जाता है। लेकिन बेमौसम बारिश ने उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। गांव के लगभग 80 फीसदी किसान तंबाकू का उत्पादन करते हैं। बारिश से तकरीबन 500 एकड़ खेत में तंबाकू सड़ने लगा है। किसी तरह किसान 150-200 रुपए ईकड़ी तथा 200-300 रुपए खर के बोझा खरीद कर खैनी को झांप कर सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं।

रबी फसल को भारी नुकसान

सकरा | असमय बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सिराजाबाद पंचायत के शिक्षक हरिनारायण पंडित, मछही के किसान सोनू निगम कुमार, सरमस्तपुर के सरपंच सुशील कुमार आदि ने बताया कि रबी फसल को भारी नुकसान हुअा है। गेहूं काे पौधे गिर गए, अब उसमें दाना नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...