खबड़ा में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव
शराब तस्करों पर हत्या कर शव को टांग देने का किया जा रहा शक
खबड़ा ब्रह्मस्थान के निकट अाम के बगीचे में साेमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटकता हुअा मिला है। सदर थाने की शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पैंट के पॉकेट से एक पहचान पत्र व एक पैनकार्ड मिला है। लेकिन उस पर अंकित तस्वीर युवक के चेहरे से अलग है।
स्थानीय लाेगाें ने शराब तस्करों पर हत्या कर शव काे पेड से लटकाने की अाशंका जताई है। हालांकि, सदर थाने में दारोगा राजेश कुमार राकेश के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। सदर थानेदार मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि पैन कार्ड व मतदाता पहचान पत्र असम के काेकड़ाझार निवासी मंगल चाैहान के नाम का है। लेकिन, पहचान पत्र व पैन कार्ड की तस्वीर से मृतक का चेहरा से नहीं मिल रहा है। फंदे में इस्तेमाल लाल रंग की नायलोन की रस्सी पुलिस ने जब्त की है। एक स्थानीय महिला ने पुलिस को बताया कि सुबह आठ बजे जब वह बगीचे से गुजर रही थी ताे पेड़ से शव नहीं लटका हुआ था। एक घंटे के बाद जब वह लौट रही थी तो शव देखा। इससे अाशंका है कि सुबह 8-9 बजे के बीच में घटना हुई हाेगी। थानेदार ने प्रथम दृष्टया इसे आत्म हत्या का मामला माना है।