पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरानी बाजार में मिला अज्ञात युवक का शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के पुरानी बाजार में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव ट्रैक्टर ढाले के नीचे पड़ा मिला। शव पर चादर रखी हुई थी। स्थानीय वार्ड पार्षद केपी पप्पू ने जानकारी मिलने पर इसकी सूचना नगर थाना पुलिस काे दी। वार्ड पार्षद की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। मटमैली जींस अाैर शर्ट पहने तकरीबन 35 वर्ष के युवक का शव है। शव पर जख्म का कोई निशान नहीं है। इसलिए फिलहाल हत्या की अाशंका नहीं जताई गई है। पोस्टमार्टम में भी माैत की वजह सामने नहीं अाने के बाद जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख दिया गया है। किसी बीमारी से माैत हाेने की अाशंका है।

खबरें और भी हैं...