निगम बजट पर 17 काे सशक्त स्थायी समिति की बैठक में हाेगा निर्णय
नगर निगम कार्यालय में 17 मार्च काे सशक्त स्थायी समिति की बैठक हाेगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट के साथ अाधा दर्जन प्रस्तावाें पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
मेयर सुरेश कुमार ने बैठक की तिथि तय करते हुए इस संदर्भ में नगर अायुक्त काे पत्र लिखा है। इसमें संबंधित विभाग के पदाधिकारियाें व कर्मचारियाें काे कार्य की प्रगति रिपाेर्ट के साथ उपस्थित हाेने की बात कही गई है।
{पिछली बैठक की संपुष्टि व अनुपालन पर विचार {स्थायी समिति की सभी बैठक के अनुपालन पर विचार {वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट पर {अावास याेजना {कच्ची गली याेजना की प्रगति {हर घर नल-जल याेजना
{सामाजिक सुरक्षा याेजना {शहर में सभी प्रकार के शाैचालय भवन के निर्माण व जीर्णाेद्धार।
इन प्रस्तावाें पर हाेगी चर्चा