प्रमाणित अाराेप पत्र के बाद ही मुखिया पर हाेगी विभागीय कार्रवाई
मुजफ्फरपुर | मुखियाें पर बगैर प्रामाणिक अाराेप पत्र व जांच रिपोर्ट पर ही कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है। इस कारण दाेषी मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों पर विभाग कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इसेे देखते हुए पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी डीएम काे विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने किसी भी शिकायतों के अाधार पर दाेषी पाए गए मुखिया पर कार्रवाई की अनुशंसा के साथ ही की गई पारदर्शी जांच तथा अाराेप पत्राेें के साक्ष्य काे भी भेजने काे कहा है।