पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राशि मिलने के बावजूद भी नल जल योजना में अभी तक नहीं हुअा कार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तुर्की पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 1 में विगत दो साल पहले नल जल योजना व गली नली योजना में करीब 11 लाख देने के बावजूद अभी तक स्थल पर कोई कार्य नहीं किया गया है। मुखिया अनीता कुमारी व पति अरूण कुमार गुहार लगाते लगाते थक हार चुके हैं, लेकिन कोई कार्य स्थल पर अभी तक नहीं हुआ है। बीडीओ अमरेन्द कुमार काे लिखित शिकायत मिलने के उपरांत अपने नोटिस में बीडीओ ने लिखा है कि प्राक्कलन 14 लाख 98 हजार के विरूद्ध 11 लाख रुपए वार्ड प्रबंधन समिति को मिल चुका है, लेकिन जांच में अभी तक कोई कार्य नहीं हुअा है। बीडीओ ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में नोटिस दिया था। वार्ड सदस्य को फोन करने के बावजूद उन्होंने अपना पक्ष नहीं बताया।

जिला संयोजक मनोनीत हाेने पर हर्ष

मड़वन | भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने कांटी प्रखंड के मानिकपुर नरोत्तम पंचायत निवासी नवीन ठाकुर को पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत किया है। वे मानिकपुर नरोत्तम पंचायत के मुखिया भी है। जिला संयोजक मनोनीत होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। बधाई देने वाले में समाजसेवी सुमुख सौरभ, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी अजय श्रीवास्तव, रामनरेश सहनी, राकेश कुमार, विकाश कुमार सिंह आदि शामिल हैं।

बड़ा जगन्नाथ पंचायत के वार्ड 6 व 7 में नल जल के कार्य में अनियमितता की डीएम कार्यालय में शिकायत


मीनापुर | प्रखण्ड में नल जल की अनियमितता होने का मामला नया नहीं है। अधिकांश पंचायतों से नल जल के कार्य प्राक्कलन के विपरीत होने व अभी तक नल चालू नहीं होने की
शिकायत ग्रामीणों ने की, लेकिन अभी तक कार्रवाई शून्य मानी जा रही है। इस मामले में
बड़ा जगन्नाथ पंचायत के
वार्ड 6 एवम 7 में
अनियमितता की शिकायत ग्रामीण गरीबनाथ राय,नरेश राय सहित 3 दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर किया है।

खबरें और भी हैं...