पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जंक्शन पर खुला एसबीअाई कियाेस्क टिकट खरीदारी पर मिलेगा डिस्काउंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | अगर आप ट्रेन का टिकट खरीदने के लिए डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते है तो आपको कोई डिस्काउंट नहीं मिलता है। लेकिन क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करने पर 10 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा। आईआरसीटीसी ने रेलवे के साथ मिलकर प्लान तैयार किया है ताकि यात्रियाें को हर बुकिंग पर लाभ मिले। इसके लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शुक्रवार काे कियोस्क के दाे स्टाॅल का शुभारंभ किया गया। स्टेशन अधीक्षक प्रियदर्शी राजीव ने एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर एक स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्हाेेंने कहा कि इससे पेपर की बचत होगी। वहीं पैसेंजर्स को रिवार्ड पॉइंट और कैशबैक का बेनिफिट भी मिलेगा। एसबीअाई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज के अारएम विक्रम गुप्ता ने बताया कि दाेनाें स्टाॅल से यात्री क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वेरिफिकेशन के बाद क्रेडिट कार्ड संबंधित व्यक्ति के पते पर भेज दिया जाएगा। माैके पर एएसएम अाेंकारनाथ पांडेय उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...