डीएम दाे दिनों के अवकाश पर, प्रभार में रहेंगे डीडीसी
डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह गुरुवार की दाेपहर तक काम करने के बाद दाे दिनाें के आकस्मिक अवकाश पर चले गए। प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार काे अपने आकस्मिक अवकाश की सूचना देते हुए डीएम ने दाे दिनाें की विधि व्यवस्था व दैनिक कार्य के लिए डीडीसी उज्जवल कुमार सिंह काे प्रभार दिया है। डीएम ने 13 एवं 14 मार्च काे विधि व्यवस्था एवं दैनिक कार्य करने की अनुमति डीडीसी काे देते हुए मुख्यालय में नहीं रहने की जानकारी प्रमंडलीय आयुक्त काे दी है।