गैलेक्सी हॉस्पिटल में अांख में घुसे मिरर का डॉ. गौरव व डॉ. जाहिद ने किया सफल अाॅपरेशन
मुजफ्फरपुर|गैलेक्सी हॉस्पिटल में रविवार काे जटिल दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की आंखों में दुर्घटना के दौरान मिरर घुस गया था, जाे काफी जटिल चोट थी। इसका सफल ऑपरेशन डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. जाहिद आरफी ने सफलता पूर्वक किया। इससे मरीज को अब काफी राहत है। डॉ. जाहिद आरफी ने बताया, हमारे अस्पताल आईसीयू, एनआईसीयू, वेंटिलेटर, अल्ट्रासाउंड, फार्मेसी, पैथोलॉजी सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही हर तरह की बीमारियों का इलाज हृदय, मस्तिष्क, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी एवं नस, दंत, जनरल सर्जरी की सुविधा विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा 24 घंटे उपलब्ध है। आकस्मिक दुर्घटना के लिए 24 घंटे एक्सपर्ट डॉक्टर माैजूद रहते हैं।