नशे में पत्नी से मारपीट करने वाला पति धराया, जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि
मुजफ्फरपुर| जूरन छपरा में नशे की हालत में प|ी से मारपीट करना पति को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने अाराेपित काे गिरफ्तार कर लिया। मामले में जूरन छपरा डेरा गांव निवासी महिला संजू देवी ने अाराेपित पति जयकुमार पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में अाराेपित के शराब पीने की पुष्टि हुई है। बताया गया कि महिला दूसरों के घर में काम कर अपने दो बच्चों का भरण-पोषण करती है। अाराेपित अक्सर नशे की हालत में गाली-गलौज व मारपीट करता है। गुरुवार की देर रात भी नशे की हालत में घर पहुंचा और गाली-गलौज व मारपीट की। थानेदार विश्वनाथ राम ने बताया कि पति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।