12 की माैत के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे डीटीअाे का वेतन बंद
वीडियाे कांफ्रेंसिंग में भी उपस्थित नहीं रहने पर विभाग ने की कार्रवाई मांगा गया स्पष्टीकरण
पिछले 7 मार्च काे कांटी के टरमा में हुए हादसे में एक साथ 12 लाेगाें की माैत के बावजूद डीटीअाे रजनीश लाल का घटनास्थल पर नहीं जाना व परिवहन अायुक्त काे स्थिति से अवगत नहीं कराना महंगा पड़ गया है। राज्य परिवहन अायुक्त सीमा त्रिपाठी ने डीएम सह जिला सड़क सुरक्षा समिति काे पत्र लिखकर डीटीअाे की अनुशासनहीनता एवं कर्तव्याें के प्रति लापरवाही काे लेकर तत्काल उनके वेतन भुगतान पर राेक लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही डीटीअाे से स्पष्टीकरण पूछने काे कहा है। राज्य परिवहन अायुक्त ने कहा है कि दुर्घटना की सूचना के बाद परिवहन विभाग के सचिव ने डीटीअाे से इस संबंध में त्वरित कार्रवाई कर संक्षिप्त रिपाेर्ट एवं घटनास्थल के फोटोग्राफ्स मांगे थे। डीटीअाे से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के मैनेजर पाॅलिसी एवं इम्प्लीमेंटेशन मणि कुमार ठाकुर काे मुजफ्फरपुर भेजा गया। मणि ठाकुर ने भी डीटीअाे से माेबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उन्हाेंने काॅल रिसीव नहीं की। अाॅफिस में जब उनसे संपर्क कर घटनास्थल पर चलने काे कहा गया ताे विधि-व्यवस्था की बैठक में शामिल हाेने का हवाला देते हुए वहां नहीं गए। इस पर विभाग ने सख्त नाराजगी जताई है। दरअसल, प्रावधान है कि किसी दुर्घटना में तीन से अधिक लाेगाें की माैत के बाद तत्काल जिला सड़क दुर्घटना जांच दल काे घटनास्थल पर पहुंचना हाेता है। उधर, 3 मार्च काे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी उपस्थित नहीं रहने पर डीटीअाे रजनीश लाल के वेतन भुगतान पर राेक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
3 जख्मियों में एक की स्थिति अब भी गंभीर
टरमा हादसे में जख्मी राेहित कुमार की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वह अचेत है। अाईजीअाईएमएस, पटना की अाईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। दाे अन्य जख्मी के स्वास्थ्य में काफी सुधार अाया है। जख्मी अजय सहनी व दिनकर कुमार का इलाज मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। राेहित के परिजन ने कहा कि अाश्वासन के बावजूद इलाज में सरकार की अाेर से काेई मदद नहीं मिली है। अब तक ढाई लाख से अधिक खर्च हाे गए हैं।
टरमा हादसा : विभागीय सचिव के अादेश को भी किया अनसुना