पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली की छुट्टी के दाैरानअाधा दर्जन वाेकेशनलकाेर्स का निकला रिजल्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | बीअारए बिहार विश्वविद्यालय में संचालित अाधा दर्जन वाेकेशनल काेर्स का रिजल्ट प्रकाशित किया गया है। रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षार्थी बीअारएबीयू डाॅट नेट पर जाकर सीधे रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. मनाेज कुमार ने कहा कि रिजल्ट तैयार हाे गया था। इसलिए हाेली के अवकाश के बावजूद कुलपति के अादेश पर जारी किया गया है। विश्वविद्यालय ने बीसीए पार्ट थ्री परीक्षा 2019, बायाेटेक्नाेलाॅजी पार्ट थ्री परीक्षा 2019, अाईएमबी पार्ट थ्री परीक्षा 2019, सीएनडी पार्ट थ्री परीक्षा 2019, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री पार्ट थ्री परीक्षा 2019 व अाईएफएएफ पार्ट थ्री परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार छात्राें काे शीघ्र ही अंक पत्र के साथ प्राेविजनल भी दे दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...