ई-टिकट एसाेसिएशन ने मनाया रंगोत्सव
मुजफ्फरपुर | ई टिकट एसाेसिएशन की अाेर से हाेली मिलन समाराेह सह अामसभा का अायाेजन हुअा। इस दाैरान लाेगाें ने एक-दूसरे काे अबीर गुलाल लगाकर हाेली की शुभकामना दी। इसके बाद सर्वसम्मति से रामायण सिंह काे एसाेसिएशन का अध्यक्ष, राहुल सिंह काे काेषाध्यक्ष एवं विकास मिश्रा काे मीडिया प्रभारी चुना गया। वहीं, अध्यक्ष रामायण सिंह ने ई टिकट से जुड़ी समस्याअाें पर ध्यान अाकर्षित कराया। माैके पर मनीष कुमार, चंदन कुमार, अाकाश कुमार, अमन कुमार एवं अमर कुमार अादि थे।