पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटाें की मरम्मत कराने को ईईएसएल काे हिदायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | शहर की खराब पड़ी लाइटाें की शीघ्र मरम्मत कराने का नगर अायुक्त मनेश मीणा ने ईईएसएल कंपनी के पदाधिकारियाें काे निर्देश दिया है। उन्हाेंने कहा है कि प्रत्येक वार्ड में चिह्नित कर सबसे पहले लंबे समय से खराब पड़ी लाइटाें की मरम्मत करनी है। नगर निगम क्षेत्र में कंपनी की अाेर से लाइट मरम्मत में कितने ग्रुप काम कर रहे हैं, इस बारे में पूरी डिटेल मांगी गई है। बता दें कि हाल में लगभग सभी वार्डाें में खराब लाइट की शिकायत सामने अाई है। खासकर बेला, धीरनपट्टी, माड़ीपुर, चक्कर राेड, रामबाग, मालीघाट अादि इलाके में लाइट की समस्या काे लेकर पार्षदाें ने शिकायत की थी। कंपनी काे यह भी हिदायत दी गई है कि तय 72 घंटे के भीतर लाइट नहीं बनने पर शर्ताें के अनुसार जुर्माने की कार्रवाई हाेगी।
खबरें और भी हैं...