पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टूट कर गिरे हाईटेंशन तार के संपर्क में अाने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों में अाक्राेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बसंतपुर उत्तरी पंचायत के रघवा छपरा गांव में करंट से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बसन्तपुर पट्टी गांव में रघवा छपरा के स्केट बोर्डिंग के लिए दी गई एलटी लाइन में 1 फेज तार विगत एक सप्ताह पूर्व टूट कर गिरा हुआ था, जिसमें 11000 का लाइन प्रवाहित हो रहा था। शंभू माझी के 8 वर्षीय पुत्र आलोक मांझी तार की चपेट में अा गया। जब तक स्थानीय ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक उसकी माैत हाे गई। आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय मुखिया पुत्र श्याम कुमार सिंह ने पुलिस काे सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना को लेकर गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से स्टेट बोर्डिंग तक जाने वाला तार टूटा हुअा था, परंतु विभागीय लोगों काे कहने के बाद भी रिपेयरिंग नहीं की गई। अालाेक महादलित परिवार का बताया जा रहा है। उसके जन्म के कुछ दिनों के बाद माता की मौत हो गई थी। चाची ने उसका पालन पोषण किया था। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर किया गया है।

घर में लगी अाग में वृद्ध जिंदा जला, लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट

मड़वन | कांटी थाना क्षेत्र के विष्णुदतपुर वार्ड 1 में रविवार की देर रात आग लगने से एक वृद्ध की झुलस कर मौत हो गई। लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई। बताया जा रहा है कि जगदीश साह के घर में रात 12 बजे अचानक आग लग गई, जिसमे घर में सोए 60 वर्षीय वृद्ध जगदीश साह की बुरी तरह झुलस कर मौत हो गई। 6 बकरियां, 3 साइकिल, एक बाइक समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कांटी पुलिस व दमकल को दी। स्थानीय लोगों की मदद व दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। कांटी पुलिस ने शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद सोमवार को मड़वन अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने पहुंच मृतक की प|ी राजो देवी को चार लाख का चेक दिया व स्थानीय मुखिया पति किशुन पासवान ने कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत 3 हजार रुपए दिए। घटना के बाद राजद के पूर्व प्रत्याशी हैदर आजाद ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी व हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का अाश्वासन दिया।

इधर, स्कूटी की चपेट में आकर युवक की मौत, एक जख्मी

अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास मंगलवार की दोपहर स्कूटी की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां गंगटी किशनपुर गांव निवासी विक्की कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दादर कोल्हुआ निवासी दीपक कुमार का इलाज चल रहा है। इस बाबत मृतक के भाई राहुल कुमार ने अहियापुर पुलिस को बयान दर्ज कराया है। बताया कि मंगलवार की दोपहर दोनों युवक महमूदपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप चौक पर ऑटो के इंतजार में थे। इसी दौरान एक स्कूटी सवार ने दोनों को धक्का मार दिया। स्थानीय मुखिया नंदलाल साह ने बताया कि मृतक के परिजन को चार लाख रुपए मुआवजे का चेक दिया गया है।

पुरानी बाजार व छाता बाजार में हुई चाकूबाजी में दाे घायल

मुजफ्फरपुर | पुरानी बाजार नाका के समीप मंगलवार की शाम में आपसी विवाद के दाैरान हुई चाकूबाजी में इमामगंज निवासी फूल व्यवसायी संतोष कुमार घायल हाे गए। घटना के बाद अाराेपित चांद कोठी माई स्थान निवासी अमित कुमार फरार हो गया। संतोष ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ नाका के समीप खड़ा था। इसी दौरान अमित ने गाली-गलौज करते हुए जूते में छिपाकर लाया चाकू पेट में घोंप दिया। वह लहुलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा। उसे पहले सदर अस्पताल फिर एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया। इधर, छाता बाजार में माे. अहद काे उसके चाचा ने ही मंगलवार की रात में दरवाजे के सामने पेशाब करने के विवाद में चाकू मार दिया। अहद काे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके चाचा माे. अली काे गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि घायल का बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एक सप्ताह पूर्व टूट कर गिरा था, लेकिन सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारी ने अब तक नहीं हटवाया

बच्चे की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग।
खबरें और भी हैं...