पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगवानपुर इलाके में इंसुलेटर बर्स्ट करने से तीन घंटे बंद रही बिजली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तेज बारिश में इंसुलेटर बर्स्ट करने की वजह से भगवानपुर सब स्टेशन से जुड़े इलाके में तकरीबन तीन घंटे तक शुक्रवार काे बिजली गुल रही। इस दाैरान फीडर से जुड़े भगवानपुर, रेवा राेड, चित्रगुप्तपुरी, साकेतपुरी समेत दाे दर्जन माेहल्लों में बिजली गुल रही। शहर के कई अन्य इलाकों में सुबह बारिश के दाैरान बिजली अापूर्ति प्रभावित रही।

उधर, माेतीपुर प्रखंड स्थित श्रीसिया सब स्टेशन से जुड़े कथैया फीडर की बिजली गुरुवार की अाधी रात बाद 1 बजे से शुक्रवार की दाेपहर 2 बजे तक बंद रही। पूर्व मुखिया उपेंद्र पासवान ने बताया कि बीती रात से दाेपहर तक बिजली बंद रहने से माेबाइल तक चार्ज नहीं हाे सका। 2 बजे जाकर बिजली चालू हाेने से लाेगाें काे राहत मिली। इस दाैरान कथैया, कुड़िया, पराेहा, जमालपुर, जसाैली, इमलिया, नवलपुर इलाके में बिजली अापूर्ति बंद रही।

अाज 8 घंटे एसकेएमसीएच सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बंद रहेगी बिजली

एसकेएमसीएच पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाके में शनिवार की सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली अापूर्ति बंद रहेगी। इस दाैरान जीराेमाइल, अहियापुर, अखाड़ाघाट राेड, शेखपुर इलाके में बिजली अापूर्ति बंद रहेगी। इस दाैरान एसकेएमसीएच सब स्टेशन का मेंटेनेंस किया जाएगा। दूसरी अाेर, एमअार्ईटी सब स्टेशन से जुड़े दाउदपुर काेठी, संगम चाैक, साेडा गाेदाम चाैक, पावरिया टाेला, कृष्णा टाेली में जर्जर तार बदलने के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...