नियोजित शिक्षकों ने फूंका सीएम और शिक्षा मंत्री का पुतला, नहीं मनाई होली
मुजफ्फरपुर| बिहार राज्य शिक्षक शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति राज्य इकाई के आह्वान पर जिले के सभी हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने होलिका दहन के अवसर पर बिहार सरकार के दमनकारी शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीति के विरोध में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पुतला दहन किया। संघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों ने होली नहीं मनाई। टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार एवं जिला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि जैसे नियोजित शिक्षकों की होली फीकी हुई है। उसी तरह नवंबर में सरकार की दीवाली भी फीकी होगी। सरकार नियोजित शिक्षकों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अविलंब सहायक शिक्षक एवं राज्य कर्मी का दर्जा देने की घोषणा करे।