इंजीनियर व किराएदार के घर का ताला ताेड़ लाखों की चोरी
बीबीगंज में इंजीनियर श्रीश कुमार व हाेली मनाने के लिए गांव गए उनके दाे किराएदाराें के कमरों से 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चाेरी हो गई। बंद घर का ताला ताेड़कर चाेर घर में घुसे अाैर अलग-अलग कमरे का ताला ताेड़कर कीमती गहने व रुपए चुरा लिए। सुबह में घर का ताला टूटा देख स्थानीय लाेगाें ने मकान मालिक अाैर पुलिस काे सूचना दी। पड़ाेसी मुकेश कुमार ने बताया कि इंजीनियर श्रीश कुमार पश्चिम बंगाल के फरक्का स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत हैं। परिवार समेत फरक्का में ही रहते हैं। लंबे समय से उनका घर बंद है। इसी मकान में दाे किराएदार भी रहते हैं। वे दाेनाें भी हाेली में गांव गए हुए थे। गुरुवार काे इंजीनियर लाैटेंगे ताे चाेरी हुई संपत्ति का सही अाकलन हाे पाएगा। चोरी की सूचना पर हरदी गांव से लाैटी किराएदार सुलेखा देवी ने बताया कि उनके घर से 4 लाख रुपए के गहने व अन्य कीमती सामान की चाेरी हुई है। सुलेखा के पति रामपुकार साह चेन्नई में पाइपलाइन की कंपनी में काम करते हैं। दूसरे किराएदार ब्रह्मपुरा नीलकंठ मंदिर के पुजारी हैं। वह अभी गांव से नहीं लाैटे हैं। थानेदार मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।