पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुखर्जी सेमिनरी केंद्र पर इंटर में हिंदी की 2 हजार कॉपियों का मूल्यांकन बाकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में दो मूल्यांकन केंद्रों पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो गई है। केवल मुखर्जी सेमिनरी स्थित मूल्यांकन केंद्र पर ही हिंदी की 2 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अब भी बाकी है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो रविवार को जिले में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। डीईओ डॉ. विमल ठाकुर ने बताया कि मुखर्जी सेमिनरी को छोड़ कर बाकी जगह मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि रविवार तक इंटर का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। कहा कि इंटर के बाद शिक्षक मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुटेंगे। चैपमैन हाई स्कूल के निदेशक डॉ. मदन कुमार चौधरी ने बताया कि इंटर का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। अब मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को मैट्रिक की कुल 4600 कॉपियों के अंक की एंट्री कराई गई। उन्होंने कहा कि केंद्र पर मूल्यांकन बेहतर तरीके से हो रहा है। वहीं जिला स्कूल के मूल्यांकन निदेशक रूपक कुमार ने बताया कि वहां भी मूल्यांकन पूरा हो गया है। शिक्षकों की कमी के कारण बोर्ड की ओर से निर्धारित तिथि तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा नहीं किया जा सका है। इससे अब ससमय रिजल्ट जारी नहीं हो सकेगा। मुखर्जी सेमिनरी के मूल्यांकन निदेशक ललित नारायण झा ने बताया कि अब तक मैट्रिक की लगभग 6 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। वहीं हिंदी व उर्दू की अब भी लगभग 58 हजार कॉपियों की जांच बाकी है। ऐसे में समय पर रिजल्ट जारी करने में परेशानी होगी।

इधर, 31 तक प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन स्थगित

मुजफ्फरपुर|टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार व जिला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि शनिवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति राज्य इकाई की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में 31 मार्च तक हड़ताली शिक्षकों का प्रखंड स्तरीय समेत सभी प्रकार का धरना-प्रदर्शन तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगा। साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताली शिक्षक जनप्रतिनिधियों से हस्ताक्षरयुक्त समर्थन संग्रह करेंगे। हड़ताल के पक्ष में व कोरोना वायरस से बचने के लिए जनजागरण अभियान चलेगा।
खबरें और भी हैं...