पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंटर परीक्षा की 21 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब भी बाकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तय समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। जिले के केंद्रों पर अब भी 21 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अधूरा है। संगीत और जीव विज्ञान की 6 हजार कॉपियों और अंग्रेजी विषय में लगभग 15 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन होना बाकी है।

डीईओ डॉ. विमल ठाकुर ने बताया कि होली की छुट्टी के कारण जिले में मंगलवार और बुधवार को कॉपियों का मूल्यांकन कार्य नहीं हुआ। गुरुवार से फिर मूल्यांकन शुरू होगा। पहले 9 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा करना था। अब 14 मार्च तक इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना है। चैपमैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संगीत और जीव विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। यहां शिक्षकों की संख्या कम होने से ऐसी समस्या आ रही है। बताया जा रहा है यहां जांच पूरी होने में कम से 4 दिन का समय लगेगा। वहीं जिला स्कूल केंद्र पर अंग्रेजी की कॉपियों का मूल्यांकन होना है। इसमें भी कम से कम 4 दिनों का समय लगेगा।

खबरें और भी हैं...