परीक्षा-पढ़ाई है प्राथमिकता, अनुशासन से समझाैता नहीं
हाेली के बाद विश्वविद्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे
बीअारए बिहार विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डाॅ. हनुमान प्रसाद पांडेय ने कहा कि अनुशासन से किसी तरह का समझाैता नहीं हाेगा। परीक्षा अाैर पढ़ाई ताे प्राथमिकता है ही। उन्हाेंने कहा कि विश्वविद्यालय मुख्य रूप से ज्ञान का केंद्र है। राेजगारपरक शिक्षा के साथ ज्ञान की वृद्धि के लिए विवि काे अागे ले जाने का प्रयास हाेगा। डाॅ. पांडेय ने रविवार काे माेबाइल पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कहा कि पदभार ग्रहण काे लेकर अभी निर्णय नहीं हुअा है। विश्वविद्यालय में हाेली की छुट्टियाें की जानकारी लेने के बाद साेमवार काे पदभार ग्रहण के बारे में तय करेंगे। वैसे हाेली के बाद उनका याेगदान हाेगा। विवि की लचर कार्य संस्कृति के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्हाेंने कहा कि वैसे विश्वविद्यालय पहुंचने पर पता चलेगा कि मुख्य प्राथमिकता क्या हाेगी? मगर, अनुशासनहीनता कतई स्वीकार्य नहीं हाेगी। सभी के साथ मिल जुलकर काम हाेगा। रिसर्च की क्वालिटी पर ध्यान देंगे। इससे ज्ञान मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।