तीन महीने में सेशन के साथ ही परीक्षाएं हाेंगी नियमित, खुलेगा पूछताछ काउंटर
बीअारए बिहार विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डाॅ. हनुमान प्रसाद पांडेय ने गुरुवार काे पदभार ग्रहण किया अाैर पदाधिकारियाें के साथ बैठक कर अपनी 5 प्राथमिकताएं बतायीं। उन्हाेंने कहा कि संस्थान अाैर छात्राें की सुविधा सर्वाेपरि है। छात्राें काे विश्वविद्यालय अाने के साथ ही किसी तरह की जानकारी के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए शीघ्र एक पूछताछ काउंटर खाेला जाएगा। इस काउंटर पर छात्र-छात्राअाें काे जानकारी के साथ ही सर्टिफिकेट देने संबंधी कार्याें का निबटारा किया जाएगा। जल्द ही वे पदाधिकारियाें के साथ विधिवत बैठक कर छाेटी-छाेटी समस्याअाें का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्र अब अागे विलंब नहीं हाे। 3 माह में हर हाल में परीक्षाएं नियमित हाें। इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन सेंटर भी खाेला जाएगा, ताकि दूर-दराज के छात्र-छात्राअाें काे अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्हाेंने अपनी 5 प्राथमिकताएं भी गिनाईं। कहा कि क्वालिटी एजुकेशन के लिए डेवलपमेंट स्कीम काे शीघ्र पूरा कराया जाएगा। विकास मद के लिए सेंट्रल अाैर स्टेट की एजेंसियों की मदद ली जाएगी। विवि को नैक से ए या ए प्लस ग्रेड मिले, इसके लिए शीघ्र कार्याें काे गति दी जाएगी। उन्हाेंने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से आए हैं। अधिकारियाें, शिक्षक अाैर कर्मचारियाें का पूर्ण सहयाेग मिला ताे छात्र-छात्राअाें की समस्याएं जल्द दूर हाेंगी। कुलपति बुधवार की रात यहां पहुंचे थे। सुबह वे राजभवन गए। वहां से दाेपहर बाद लाैटने पर विवि कार्यालय में तत्कालीन कुलपति डाॅ. अारके मंडल की माैजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस माैके पर कुलसचिव एके राय, सीसीडीसी अमिता शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ. अभय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. पंकज कुमार राय अादि माैजूद थे।
31 से पहले यूजीसी प्राेजेक्ट काे पूरा करने का निर्देश
पदभार ग्रहण करने के बाद कुलपति ने गेस्ट हाउस में शिक्षकों के साथ बैठक की और विश्वविद्यालय की समस्याअाें के बारे में फीडबैक लिया। उन्हाेंने शिक्षकों से यूजीसी से मिले प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि 31 मार्च तक उसे पूरा किया जा सके। बैठक में उन्हाेंने विवि के विभिन्न संकाय अादि की जानकारी ली।
बीआरए बिहार विवि में पदभार ग्रहण करते कुलपति हनुमान प्रसाद पांडे।