हाजीपुर से वैशाली तक नई लाइन पर 20 से ट्रेनें दाैड़ने की उम्मीद
मुजफ्फरपुर | बहुप्रतीक्षित हाजीपुर-वैशाली नई रेल लाइन पर 20 मार्च से ट्रेनें दाैड़ने की उम्मीद है। 19 मार्च काे इस नए रेलखंड का सीअारएस निरीक्षण करेंगे। इस दाैरान सब ठीक-ठाक मिलने पर उसी दिन इस लाइन पर ट्रेन परिचालन के लिए हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद 20 मार्च से ट्रेनाें का परिचालन शुरू किया जाएगा। साेनपुर मंडल के एडीअारएम पंकज कुमार ने बताया कि सीअारएस निरीक्षण की तैयारी पूरी कर ली गई है। निरीक्षण के बाद परिचालन शुरू हाेने की उम्मीद है। एडीअारएम ने बताया कि हाजीपुर-सुगाैली नई रेललाइन पर वैशाली तक ट्रेनाें का परिचालन शुरू हाेने से पर्यटन काे बढ़ावा मिलेगा। पहले दिन एक पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। इसके बाद दाे पैसेंजर ट्रेनाें काे चलाया जाएगा।