खेतों में जैविक खाद के उपयोग के प्रति जागरूक हो रहे हैं जिले के किसान
सकरा | मछही गांव के प्रगतिशील किसान व उद्यान र| डॉक्टर स्व दिनेश कुमार के पुत्र सोनू निगम कुमार अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इसका एक जीता जागता उदाहरण उन्होंने पेश किया है। युवा किसान सोनू निगम कुमार ने कहा कि जिले के किसान जैविक खाद के प्रति जागरूक होने लगे हैं । इसके चलते किसान अब अपने खेतों में
जैविक खाद का उपयोग करने लगे हैं । जिले में 60% किसानों ने जैविक खाद का उपयोग पिछले 5 सालों से खरीफ और रबी फसल में उपयोग किया है। मटर के साथ बरबटी और आलू के फसल में भी उपयोग किए हैं । गांव के कई किसानों की रुचि रासायनिक खाद के प्रति कम हुई है। सब्जी की खेती में भी बड़े पैमाने पर
जैविक खेती के प्रति लगाव बढ़ा है। इसपर सरकार द्वारा भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।