पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काेर्ट के आदेश पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | काेर्ट के आदेश पर नगर थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना नवंबर 2019 की बताई गई है। काेर्ट में दायर परिवाद के बाद प्राथमिकी में नगर थाना क्षेत्र के गोला बांध रोड निवासी पंकज भगत समेत अन्य काे आरोपित किया है। वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के गठुया निवासी उमेश भगत ने अपनी बेटी चांदनी कुमारी की शादी पंकज भगत से 1 अप्रैल 2017 को करने की बात कही है। कहा है कि शादी के दूसरे दिन से ही उसके ससुराल वालाें ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। अाराेप है कि दो साल में किसी तरह दो लाख रुपये उन्होंने दिए। इसके बावजूद चार नवंबर 2019 को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।
खबरें और भी हैं...