पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, 4 पर प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरपुर में बीती रात एक विवाहिता को दहेज के लिए हत्या कर शव जला देने के मामले में विवाहिता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें पति समेत चार लोगों काे अाराेपित किया है, जिसके आधार पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां बाेचहां थाने के मैदापुर निवासी मिथलेश देवी पति स्व.फुलगेन सहनी ने कहा है कि चार साल पूर्व उसने हरपुर में सतन सहनी से अपनी बेटी बबीता देवी की शादी की थी शादी के बाद से दहेज में मोटर साइकिल के लिए दमाद सतन सहनी दबाव देता था। बुधवार की सुबह खबर आई कि मेरी बेटी की हत्या कर शव को जला दिया। मृतका की मां ने दामाद सतन सहनी, मुनचुन सहनी, नागेन्द्र सहनी, रविन्द्र सहनी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

एम्बुलेंस की ठोकर से बाइक सवार तीन घायल

गायघाट | होली के दिन मुजफ्फरपुर दरभंगा एनएच 57 पर एम्बुलेंस की ठोकर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

गायघाट | धबौली में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक घायल हाे गया। राम ईश्वर सहनी व राजा राम चौधरी के गुटों में मारपीट हुई।

पांच नशेड़ी गिरफ्तार

मुशहरी | मणिका सेढा टोला चौक समीप 5 नशेड़ियाें को पुलिस ने बुधवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सभी नशे में पाए गए।

गायघाट | होली के हुरदंग में बेनीबाद ओपी के केवटसा व बदिया में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

200 से अधिक कार्टन शराब जब्त

सकरा | सकरा पुलिस ने बंगाही गांव में छापेमारी कर ट्रक पर रखे 200 से अधिक कार्टन लोड शराब ट्रक सहित पकड़ी है । पुलिस छापेमारी के दौरान शराब तस्कर व ट्रक चालक भागने में सफल रहा।

होली के हुड़दंग में मारपीट, कई जख्मी


दाे गुटाें में जमकर मारपीट, एक जख्मी
खबरें और भी हैं...