शराब बरामदगी मामले में चार पर प्राथमिकी, गिरफ्तारी को छापेमारी
सकरा थाना के हसनपुर बंगाही से गुरुवार की रात शराब बरामदगी मामले में चार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि छापेमारी कर 2188 लीटर शराब जब्त की गई थी। मामले में हसनपुर बंगाही निवासी शशि भूषण पासवान के तीन पुत्र अरुण पासवान,अलोक पासवान,अमर पासवान और गंगोत्री पाण्डेय के पुत्र हीरा पांडे पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।