पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मूल्यांकन में योगदान देने पर धमकी देने वाले दो शिक्षकों पर प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैट्रिक व इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बाधा पहुंचाने, मूल्यांकन में योगदान देने वाले परीक्षक पर मोबिल डालने व हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देने के आरोप में दो शिक्षकों पर गुरुवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बावत माध्यमिक शिक्षक अजीत कुमार सिंह व रूपेश कुमार सिंह के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ शर्मिला राय ने नगर थाने में आवेदन दिया है। इससे पहले दोनों ही शिक्षकों को नोटिस भेजकर विभाग की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया था। दोनों शिक्षकों को मैट्रिक व इंटर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रतिनियुक्ति पत्र जारी किया गया था लेकिन उन्होंने मूल्यांकन कार्य में योगदान नहीं दिया। मामले में डीपीओ स्थापना अब्दुसलाम अंसारी ने बताया कि रूपेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं अजीत कुमार सिंह पहले से ही
निलंबित हैं।

खबरें और भी हैं...