शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजाराें की संपत्ति जली
मीनापुर | सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत गांव के झोझा टोला के नन्दू राम के फूस के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी अाग में हजाराें के सामान नष्ट हाे गए। नन्दू राम ने सीअाे से शिकायत की है। बताया कि मशीन, कपड़े, पानी पटाने की पाइप व पांच हजार रूपए सहित अन्य सामान जल गए। कर्मचारी को जांच का आदेश दिया गया है।